शरीर स्वस्थ रहेगा तो मन प्रसन्न होगा
1. आज की व्यस्त जिंदगी में हमारा शरीर ही सबसे ज्यादा उपेक्षित होता है, जिसके बल पर ही हम जीवन व्यतीत करते हैं और हर सुख का आनंद लेते हैं.
2. अच्छे स्वास्थ्य के लिए सबसे आवश्यक है नियमित आहार, व्यायाम या योग, सुबह की सैर, शारीरिक जांच, डॉक्टर के निर्देशों का पालन, व परहेज.
3. इसके अलावा अपने आप को हमेशा सकारात्मक सोच, ऊर्जा, इच्छाशक्ति, उत्साह व प्रसन्नता से भरपूर रखें, तभी शरीर पूर्ण स्वस्थ रहेगा.
4. जीवन को सर्वोपरि मानते हुए, किसी भी शारीरिक दर्द या तनाव को झेलते हुए सहनशीलता की मिसाल बनने की बजाय, अपनी समस्याओं का निदान व उपचार अपने डॉक्टर से करवाएं.
5. अपनी रुचि का काम करें, स्वयं को उचित महत्व दें, दूसरों से अनुचित अपेक्षाएं न रखें, और छोटी-छोटी चीजों में खुशियां खोजना सीखें.