उपलब्धि

1. थोड़ा सा सम्मान मिला, पागल हो गए.
2. थोड़ा सा धन मिला, बेकाबू हो चले.
3. थोड़ा सा ज्ञान मिला, उपदेश की भाषा सीख ली.
4. थोड़ा सा यश मिला, दुनिया पर हंसने लगे.
5. थोड़ा सा रूप मिला, दर्पण को तोड़ डाला.
6. थोड़ा सा अधिकार मिला, दूसरों को तबाह कर दिया.
7. इसी प्रकार तमाम उम्र चलनी से पानी भरते रहे.
8. अपनी समझ से बहुत बड़ा काम करते रहे.